सड़क पर खड़ी मशीन से टकराकर घायल हुए युवक की मौत
भोपाल। कोलार थाना इलाके में बीते दिनो सड़क पर खड़ी मशीन से टकराकर गंभीर रुप से घायल हुए बाइक सवार की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया की हर्षवर्धन नगर, टीटी नगर में रहने वाला 36 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पिता वीरेंद्र सिंह कोलार रोड पर स्थित आरकेडीएफ कालेज कोलार में नौकरी करता था। बीते दिनो शाम के समय वह कॉलेज से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में मदर टेरेसा स्कूल के पास उसकी बाइक सड़क पर सड़क निर्माण कार्य में लिये खड़ी मशीन से टकरा गई। घटना में सुरेंद्र को सिर में घातक चोंटे आई थी। उस इलाज के लिये हबीबगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से मिली सूचना पर टीम ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल सुरेंद्र के बयान दर्ज करने का प्रयास किया था, लेकिन डॉक्टरो ने बताया कि सिर में आई चोंट के कारण वह कोमा में है। जिसके कारण उसके बयान दर्ज नहीं किये जा सके थे। बीती शाम इलाज के दौरान सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है, जॉच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव