छात्रा के साथ युवक ने की अश्लील हरकत
भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के युवक ने अश्लील हरकत कर दी।
पुलिस के अनुसार गॉव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी स्कूली छात्रा है। बीते दिन वह घर के पास स्थित किराना दुकान से सामान लेकर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में उसे गांव में रहने वाले प्रीतम जाटव ने रोक लिया और बातचीत करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां वहॉ पहुंची और प्रीतम की हरकत का विरोध करते हुए उसे फटकार लगाई तब आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। बाद में परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी प्रीतम के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव