सीधे मोबाइल से ही बुक कर सकेंगे रेल का जनरल टिकट
भोपाल । यात्रियों को रेल की टिकट खिड़की पर लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। रेल यात्री अब सीधे मोबाइल से ही रेल का जनरल टिकट बुक कर सकेंगे। सीधे मोबाइल से ही यात्री टिकट प्राप्त कर सकेंगे। रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसान टिकट सुविधा प्रदान करने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में अहम बदलाव किया है। जिससे यात्री घर बैठे टिकट ले सकता है।इस योजना को बढ़ाने के लिए जल्द ही रेलवे अपने यात्रियों को उपहारों की सौगात भी दे सकता है। जिसके लिए भोपाल मंडल रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने जा रहा है। रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेते हुए अब घर बैठे-बैठे लोग जनरल टिकट बना रहे है। यह सुविधा यात्रियों की सहूलियत के लिए लागू की गई है। जिससे लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही इस एप से यात्रियों की ट्रेनों को लेकर भी जानकारी मिल सकेगी।भोपाल रेल मंडल में इस सुविधा को लेकर लगातार जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते इस एप से टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या अब बढ़कर सात फीसदी से अधिक हो गई है। जून माह तक भोपाल मंडल का लक्ष्य है कि यह संख्या दस फीसदी पहुंचाई जाए।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव