अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुरुप शांति के लिए काम करें : गुटेरेस
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने न्यायसंगत शांति के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। गुटेरेस न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपनी 2024 प्राथमिकताओं पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, कि यह जरुरी है कि हम न्यायसंगत और शांति के लिए काम करें, लेकिन संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप शांति के लिए काम करें।
महासचिव गुटेरेस ने कहा, कि कल, मैंने इस वर्ष और उसके आगे की प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए महासभा में अपना बयान दिया थ्रा। यह एक लंबा और विस्तृत एजेंडा है, लेकिन विभिन्न चुनौतियाँ एक कड़ी के रुप में एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इन तमाम कड़ियों के सभी आयामों में शांति की आवश्यकता है, क्योंकि शांति वह बंधन है जो सभी को बांधता है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इस बात पर जोर देते हुए आव्हान किया, यह राष्ट्रों के बीच गंभीरता पू्र्वक की जाने वाली बातचीत, पुरानी संस्थाओं में सुधार और बहुपक्षीय शासन के प्रभावी, नवीनीकृत और समावेशी तंत्र के साथ बहुध्रुवीयता को अपनाएं। अंत में गुटेरेस ने कहा, कि चुनौतियाँ कठिन हैं, रास्ता भी जटिल है, लेकिन शांति, एकता और कार्रवाई का आह्वान संयुक्त राष्ट्र में अंदर और उसके बाहर प्रमुखता से गूंजता है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव