56 संगवारी मतदान केन्द्रों में महिलाएं संपन्न कराएंगी मतदान
बलरामपुर । लोकसभा निर्वाचन के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिले में कुल 683 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें से 56 मतदान केन्द्रों को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। इन मतदान केन्द्रों में महिला अधिकार एवं कर्मचारी मतदान कराएंगी। मतदान दलों के रूप में काम करने में महिलाओं को खुशी है कि उन्हें लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान कराने की जिम्मेदारी मिली है।
लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मतदान 7 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक सम्पन्न होना है, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। जिले अन्तर्गत संगवारी मतदान केन्द्रों में लगभग 284 महिला कर्मचारी होंगी। इन 56 मतदान केन्द्रों में लोकसभा निर्वाचन की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में सौंपी गई हैं। जिले में पहले भी संगवारी मतदान केन्द्रों में महिलाओं की ड्युटि लगायी जा चुकी है, लेकिन इस बार संगवारी मतदान केन्द्रों के रूप में बड़ी संख्या में 56 बूथों को शामिल किया गया है। जहां महिलाएं निर्वाचन कार्य में सेवाएं देंगी। महिला मतदान दलों का कहना है कि निर्वाचन में भागीदारी हमारे लिए गौरव की बात है। हम सभी ने प्रशिक्षण भी हासिल कर लिया है और निर्वाचन कार्य में हमें शामिल करना महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव