परिचित की प्रताड़ना से परेशान होकर विधवा महिला ने की आत्महत्या
भोपाल। शहर के टीटी नगर थाना इलाके में स्थित बाणगंगा में खुद को आग लगाने वाली विधवा महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसे प्रताड़ित करने वाले सूनील लोधी नामक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतका के परिवार वालो ने आरोप लगाया की सूनील महिला के एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था, जिसके कारण उसकी काफी बदनामी हो रही थी, वहीं उसकी दूसरी शादी का तय हुआ रिशता भी आरोपी की करतूत के कारण टूट गया था। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर ही विधवा महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया था। बाणगंगा में रहने वाली मृतका 22 वर्षीय आशिया खान के परिवार वालो ने बताया कि आशिया की शादी साल 2020 में हुई थी। उसकी 3 साल की बेटी भी है। करीब तीन साल पहले आशिया के पति शादाब की गौतम नगर थाना इलाके में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शादाब की हत्या उसके ही दोस्त और हिस्ट्रीशीटर बदमाश नदीम उर्फ बच्चा ने की थी। पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी आशिया के उपर आ गई। इसके लिये वह सामान की खरीदी के लिए माता मंदिर और न्यू मार्केट जाती थी। इसी बीच उसकी पहचान मंडीदीप का निवासी 26 वर्षीय सुनील लोधी से हो गई। वह मार्केट में लगने वाले ठेले और फुटपाथ के कारोबारियों को किराए पर लाइट देने का काम करता है। पहचान हो जाने पर कई बार उसने आशिया की मदद कर उसका विश्वास हासिल कर लिया और उसके घर आने-जाने लगा था। उस पर भरोसा कर आशिया उससे अपनी परेशानी सहित अपनी सारी बाते साझा करने लगी थी। परिवार वाले आशिया की दूसरी शादी कराना चाह रहे थे, जिसके लिये उन्होनें आशिया के रिश्ते की बातचीत रिश्तेदारो में शामिल शहजाद नामक युवक से चलाई थी, और उनकी शादी पर दोनो परिवारो की सहमति भी हो गई और जल्द ही उनकी शादी होनी थी। आशिया ने सुनील को भी शहजाद से शादी करने की बात बताई। इसके बाद , सूनील ने आशिया का मोबाइल फोन बहाने से इस्तेमाल करने के लिए लिया था। इसी मोबाइल में आशिया की इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया आईडी और कॉन्टैक्ट थे। मोबाइल से सूनील को शहजाद का मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद सूनील ने आशिया को परेशान करना शुरु कर दिया। परिवार वालो का आरोप है कि सुनील उसे जर्बदस्ती अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाते हुए आए दिन फोन पर धमकाता था। तंग आकर जब उन्होने उसकी शिकायत पूलिस से लेकर साइबर क्राइम तक से की लेकिन सख्त कार्रवाई न होने पर सूनील की हिम्मत बढ़ गई। इसके बाद उसने अपने साथ आशिया के फोटो एडिट कर रिश्तेदारों को सेंड करते हुए उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया और उसे लगातार परेशान करने लगा। युवक की हरकतो से तंग आकर आशिया ने 8 मार्च को अपने घर में आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला को उसके परिवार वालो ने नाजूक हालत में इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। वहॉ दो दिन चले इलाज के बाद रविवार सुबह महिला की मौत हो गई थी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव