हथाईखेड़ा झील में तेजी से फैल रही जलकुंभियां
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्वच्छता के मामले में दूसरे नंबर पर है। प्रशासन द्वारा साफ सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद भी भोपाल की झीलों का हाल बेहाल हो चुका है। भोपाल की हथाईखेड़ा झील पूरी तरह से जलकुंभियों से ढक चुकी है।
दरअसल, हथाईखेड़ा झील में साफ-सफाई न होने के चलते जलकुंभियां तेजी से झील में फैलती जा रही है और झील को ढक रही है। ऐसे में हथाईखेड़ा झील टूरिस्ट के लिए एक आकर्षण का केंद्र है और फैलती हुई जलकुंभियों के कारण यह आकर्षण का केंद्र काम होता जा रहा है। हथाईखेड़ा झील पर हर रोज बड़ी मात्रा में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते, पर अब झील में फैल रही जलकुंभियों के चलते पर्यटकों के पहुंचने की संख्या काफी कम हो चुकी है। वहीं इसके कारण आसपास रह रहे लोग भी इस कचरे और गंदगी से काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं।
आसपास रह रहे लोगों का कहना है कि इस जलकुंभियों की वजह से इलाके में बदबू और मच्छरों की संख्या बहुत ज्यादा हो चुकी है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पडऩे लगा है। रहवासियों द्वारा हथाईखेड़ा झील की बिगड़ती हालत के बारे में नगर निगम को कई बार अवगत कराया गया है। पर नगर निगम द्वारा किसी तरीके का कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जिसके चलते हटाई खेड़ा झील की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव