वॉर्नर का संन्यास: ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने उन्हें रिटायर्ड माना
पाकिस्तान में 2025 में होने वाली वनडे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वॉर्नर के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। वॉर्नर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहेगा तो वह पाकिस्तान में वनडे चैंपिंयस ट्रॉफी में खेल सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि हमारा समझना यह है कि डेविड रिटायर हो चुके हैं और जिस तरह से उनका तीनों फॉर्मेट में करियर रहा है उसकी सराहना की जानी चाहिए। हमारी रणनीति यह है कि वह पाकिस्तान में नहीं होंगे।
वॉर्नर ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लिया था
वॉर्नर ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वहीं उन्होंने जनवरी में कहा था कि पिछला साल वनडे विश्व कप जीतने के साथ ही उनका इस फॉर्मेट में करियर समाप्त हो गया है। वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान पहले ही कर चुके थे।
वॉर्नर का योगदान काफी महत्वपूर्ण
जॉर्ज बेली ने वॉर्नर की वापसी के संबंध में कहा कि आप कभी नहीं बता सकते कि वे कब मजाक कर रहे हैं। उनका करियर शानदार रहा है, जिसका जश्न मनाना मुश्किल है। मेरे ख्याल से जैसे-जैसे समय बीतेगा, वैसे-वैसे हम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में उनके योगदान पर विचार करते रहेंगे। वो एक महान खिलाड़ी हैं और उनकी विरासत यूं ही आगे बढ़ती रहेगी। जहां तक इस टीम की बात है, यहां कुछ नए और उभरते हुए खिलाड़ी सामने आएंगे। तीनों फॉर्मेट में यह बदलाव का सफर रोमांचक रहने वाला है।
वॉर्नर 3 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा
वॉर्नर 3 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं, इसमें 2015 और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप और 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप शामिल है। वॉर्नर 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव