अज्ञात वाहन ने रौदा आधा दर्जन मवेशियों को...
रायपुर। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर आज अज्ञात वाहन के रौंदने से आधा दर्जन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुच गई। वहीं गौवंश के साथ लगातार हो रही क्रूरता के चलते बजरंग दल और श्रीराम गौसेवा संगठन से जुड़े गौसेवकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर भारी आक्रोश जताया जिसके चलते चक्काजाम के हालात बन गए। हालांकि, पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद मृत 5 गायों और 1 बछिया का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। बता दें, यह घटना रायपुर के टाटीबंध से बिलासपुर की ओर जाने वाले फोर लेन पर हुई है। इससे पहले तिल्दा के किरना में भी 18 गोवंश को रौंदने की एक बड़ी घटना घट चुकी है। प्रतिदिन क्षेत्र में सड़क पर गोवंश की मौत की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या का कोई स्थायी समाधान अब तक शासन-प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव