केंद्रीय मंत्रियों को भोपाल में होगा स्वागत
17 जून को भोपाल में जुटेंगे मप्र के सभी 6 केंद्रीय मंत्री
भोपाल । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नरेंद्र मोदी सरकार में मध्य प्रदेश से बनाए गए 6 मंत्री रविवार को एक साथ भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एकत्रित होंगे, जहां संगठन की ओर से सभी केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया जाएगा। पार्टी के इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर और एल मुरुगन (मप्र से राज्यसभा सदस्य) का प्रदेश भाजपा की ओर से सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार में प्रदेश से बनाए गए सभी मंत्रियों का प्रदेश की जनता के साथ औपचारिक परिचय कराने की दृष्टि से संगठन द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है।
सभी केंद्रीय मंत्रियों ने दी सहमति
सभी केंद्रीय मंत्रियों ने इसकी सहमति भी दे दी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में यह कार्यक्रम शाम छह बजे आयोजित किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां से दो-दो नए आदिवासी चेहरे को मोदी कैबिनेट में स्थान दिया गया है।
कोर कमेटी की बैठक में संकल्प पत्र पर चर्चा
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी 17 जून को बुलाई गई है। इसमें भाजपा के संकल्प पत्र के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सत्ता- संगठन में समन्वय से लेकर मंत्रियों के कामकाज और लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन पर भी कोर ग्रुप चर्चा करेगा। इसी दिन संगठन से जुड़ी अन्य बैठकें भी होंगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव