केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस जीपी सिंह को पुनः सेवा में बहाल किया
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 12 दिसंबर 2024 को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को पुनः सेवा में बहाल कर दिया है। यह आदेश केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) द्वारा पारित आदेश के मद्देनजर जारी किया गया है। CAT ने 10 अप्रैल 2024 को गृह मंत्रालय के 20 जुलाई 2023 के निलंबन आदेश को रद्द करते हुए जीपी सिंह को तत्काल सेवा में बहाल करने का निर्देश दिया था। आईपीएस जीपी सिंह, जो 1994 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं, को जुलाई 2023 में गृह मंत्रालय द्वारा सेवानिवृत्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को CAT में चुनौती दी। CAT के फैसले के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिसे 23 अगस्त 2024 को खारिज कर दिया गया था। बाद में, गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की, जिसे 10 दिसंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले और अन्य कानूनी राय को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने जीपी सिंह को सेवा में बहाल करने का आदेश जारी किया है। आदेश की प्रति छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भेज दी गई है, ताकि उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव