एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ी अनियंत्रित कार; डॉक्टर की मौत
कानपुर । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में भिड़ गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया। लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र के केपीएस कान्वेंट सेक्टर 13/7130 आवास विकास कालोनी निवासी अभय कुमार पांडे ने बताया कि 35 वर्षीय डॉक्टर बेटा प्रत्यूष पांडे अपने मित्र अनुराग पुत्र विजय प्रकाश मिश्रा के साथ राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन करने गया था। गुरुवार को वापस लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मकनपुर के पास उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से भिड़ गई। कार अनुराग चला रहे थे। हादसे में प्रत्यूष और अनुराग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस दोनों घायलों को सीएचसी ले गई, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने प्रत्यूष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद अनुराग को कानपुर रेफर कर दिया। जानकारी पर सीएचसी पहुंचे मृतक के स्वजन बेहाल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव