रामनवमी पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाने को लेकर दो छात्र समूह भिड़े
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में रामनवमी के अवसर पर एक समारोह में तेज आवाज में म्यूजिग बजाने को लेकर दो छात्र समूह आपस में भिड़ गए। विवाद के बाद छात्रों ने रात को कुलपति संजय कुमार के घर का घेराव किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को रामनवमी समारोह के दौरान तेज म्यूजिक बजाने को लेकर दो छात्र समूह में विवाद हो गया। एक समूह के छात्रों ने आरोप लगाया कि परिसर में बिना अनुमति के तेज म्यूजिक बजाने पर आपत्ति जताने पर सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पिटाई की। इसके बाद छात्र कुलपति के घर का घेराव करने पहुंच गए। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने धार्मिक कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी, फिर भी परिसर में तेज म्यूजिक सिस्टम बजाया गया। बीबीएयू के अधिकारियों ने कहा कि तेज म्यूजिक बजाने को लेकर दो समूहों में झगड़ा हुआ था। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि सुरक्षा गार्डों ने छात्रों की पिटाई की।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव