ट्यूशन टीचर ने छात्रा की मां से किया दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने खाया विषाक्त
बहराइच । यूपी के बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते शिक्षक की नीयत छात्रा के मां पर डोल गई और उसने बालिका के स्कूल जाते ही घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस घटनाक्रम के बाद महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। गम्भीर हालत में महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर थाने के एक गांव में पड़ोसी युवक राजेश मिश्र उर्फ धुल्ली एक व्यक्ति की छह वर्षीय बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था। इस बीच शिक्षक की नियत छात्रा की मां पर डोल गई। बीते 17 दिसम्बर को महिला का पति बहनोई के घर गया था और रात में वहीं पर रुक गया। अगले दिन बालिका के सुबह आठ बजे स्कूल जाते ही शिक्षक महिला के घर पहुंचा और यौन उत्पीड़न की कोशिश की। इस वारदात के बाद महिला ने पति को फोन कर तत्काल आने को कहा और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गम्भीर हालत में महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध घर में घुसकर यौन उत्पीड़न की धारा में केस दर्ज किया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव