ये मेकअप लुक्स करें ईद पर ट्राई
नई दिल्ली। Trendy Eid Makeup Look: रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास और पाक होता है। इस पूरे महीने वे रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं। इस महीने के बाद ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद आती है। इस्लामिक कैलंडर के मुताबिक, 10वें शव्वाल की पहली तारीख और रमजान की आखिरी तारीख को चांद दिखने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है।
इस साल यह किस दिन मनाई जाएगी, यह निर्भर करता है कि चांद का दीदार कब होगा। चांद दिखने के बाद ही यह तय होगा कि 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी या फिर 11 अप्रैल को। ईद-उल-फितर के खास मौके पर आप अपना मेकअप भी कुछ खास कर सकती हैं। आपके ईद लुक को स्पेशल बनाने के लिए हम इस आर्टिकल में कुछ Eid Makeup Ideas बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी और आपसे लोगों की नजरें नहीं हटेंगी।
नेचुरल ग्लैम
ईद के मौके पर अगर आप कुछ सिम्पल करना चाहती हैं, तो आपके लिए नेचुरल ग्लैम लुक परफेक्ट है। यह काफी नेचुरल लुक देता है। इसके लिए आप फाउंडेशन के बदले स्किन टिंट का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपकी स्किन काफी बेहतर लगेगी। साथ ही, ब्राउन आइशैडो, लाइट पिंक ब्लश और न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
ग्रीन विंग
ईद के मौके पर अगर आप कुछ रंगीन करना चाहती हैं, तो आपको ग्रीन आईशौडो ट्राई करना चाहिए। ग्रीन आइशैडो को आप अपने अपर लिड्स पर लगा सकती हैं और साथ में शिमरी ग्रीन रंग के आईशैडो से लिड के बीच में लगा सकती हैं। इसके अलावा, आप ग्रीन आईशैडो से विंग्ड आईलाइनर लगा सकती हैं और आंखों को अंदर के कॉर्नर पर गोल्डन आईशैडो लगा सकते हैं। इसके साथ न्यूड लिपस्टिक और पीच ब्लश काफी जचेगा।
सॉफ्ट स्मोकी आई
इस लुक के लिए ब्लैक आईशैडो का इस्तेमाल करें और उसे स्मज करके सॉफ्ट स्मोकी आई मेकअप करें। इस लुक के साथ न्यूड लिपस्टिक या लाइट पिंक रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
शिमरी गोल्ड
ईद के मौके पर क्यों न आप भी अपने लुक पर चांद लगाएं? इस लुक के लिए गोल्डन आई शैडो का इस्तेमाल करें और साथ ही अपने चेहते के हाई प्वॉइन्ट्स पर हाईलाइटर का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक में आप पिंक या रेड कलर चुन सकते हैं। ये दोनों ही रंग इस मेकअप लुक को निखारने में मदद करेंगे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव