ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर थे और उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के कैलपुरा गांव के पास हादसा हुआ है।जानकारी के अनुसार छतरपुर रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों परशुराम लोधी और तुलाराम लोधी की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को नजदीकी सरकारी अस्पताल बल्देवगढ़ पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद दोनों लाशों का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।पुलिस के अनुसार परशुराम लोधी और तुलाराम लोधी टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना कुडीला के गांव पठाराई के रहने वाले थे। निमंत्रण करने बल्देवगढ़ आ रहे थे। लेकिन बल्देवगढ़ से पहले ही उनकी बाइक को केलपुरा गांव के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत होने के बाद गांव में मातम का माहौल है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव