आवक कम होने से टमाटर की कीमतें फिर आसमान पर
भोपाल। मानसून की दस्तक के साथ गर्मी और उमस के बीच बाजार में टमाटर की आवक 20 प्रतिशत कम हो गई है। करोंद मंडी में एक सप्ताह पहले तक 60 से 80 टन टमाटर रहा था। अब भोपाल सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों से टमाटर की आवक कम हो गई है।बदलते मौसम से टमाटर की फसल भोपाल व आसपास के जिलों में खत्म हो चुकी है। अभी राजस्थान के जयपुर व आसपास से ही टमाटर आ रहा है। आवक कम होने से टमाटर के भाव बढ़ गए हैं।करोंद सब्जी मंडी विक्रेता कल्याण संघ के अध्यख मोहम्मद नसीम ने बताया कि आने वाले एक से डेढ़ महीने तक टमाटर महंगा ही रहेगा, जब तक कनार्टक से टमाटर की आवक शुरू नहीं हो जाती है, क्योंकि स्थानीय टमाटर की आवक पूरी तरह से बंद हो चुकी है।इधर प्याज के दाम भी आसमान छूने को बेताब हैं, 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो फुटकर में मिलने वाली प्याज 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। यह स्थिति अगले एक माह तक बने रहने के आसार हैं।
वहीं आलू के भाव भी बढ़ गए हैं। 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला आलू 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो बिकने लगा है। करोंद मंडी के थोक आलू-प्याज विक्रेता वसीम खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इटावा व आसपास के जिलों से आलू आ रहा है, वहां तेजी बनी हुई, इसलिए भोपाल में भी आलू के भाव बढ़ गए हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव