आज अक्षय कुमार की हीरोइन बनकर भी हैं फ्लॉप.....
नई दिल्ली। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। 2019 में आई इस फिल्म ने शाहिद कपूर के करियर को जबरदस्त फायदा दिया था। इसके साथ ही स्ट्रगल रहीं कियारा आडवाणी के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ। कबीर सिंह के बाद कियारा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो गईं। हालांकि, फिल्म के लिए वो मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं।
कबीर सिंह ने कियारा आडवाणी के करियर को ऐसा बूस्ट दिया कि उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज एक्ट्रेस के खाते में डॉन 3 और वॉर 2 जैसी कई बड़ी फिल्में हैं।
कियारा नहीं थी पहली पसंद
कबीर सिंह का डायरेक्शन संदीप वांगा रेड्डी ने किया था,जो तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी। ओरिजिनल फिल्म को भी संदीप रेड्डी ने ही बनाया था। कबीर सिंह में प्रीति सिक्का के किरदार के लिए वो कियारा आडवाणी को नहीं लेना चाहते थे। फिल्म के लिए उन्होंने पहले जिस एक्ट्रेस को अप्रोच किया, उन्होंने कबीर सिंह को ठुकरा दिया था, क्योंकि प्रोजेक्ट्स को लेकर वो पहले से बिजी थीं। आलम ये है कि ये एक्ट्रेस आज तक फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रही है। यहां तक कि एक हिट फिल्म नहीं दे पाई हैं।
किस एक्ट्रेस को मिला था ऑफर ?
संदीप वांगा रेड्डी ने कबीर सिंह के लिए सबसे पहले मानुषी छिल्लर को अप्रोच किया था। एक्ट्रेस इस बात का खुलासा खुद किया है। हाल ही में उन्होंने जूम को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें प्रीति के किरदार के लिए ऑफर दिया था, लेकिन मिस वर्ल्ड के कॉन्ट्रैक्ट के चलते उन्हें कबीर सिंह को ठुकराना पड़ा।
अक्षय के साथ कर चुकी हैं काम
मानुषी छिल्लर अब तक सम्राट पृथ्वीराज, द ग्रेट इंडियन फैमिली, ऑपरेशन वैलेंटाइन और बड़े मियां छोटे मियां में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी है। इनमें सम्राट पृथ्वीराज और बड़े मियां छोटे मियां एक्ट्रेस सुपरस्टार अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी फ्लॉप साबित हुई, क्योंकि ये चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थीं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव