माचिस से खेलते समय लगी आग से झुलसी तीन साल की बच्ची की मौत
भोपाल। बागसेवनिया थाना इलाके में बीते दिनो माचिस से खेल रही 3 साल की मासूम अचानक हादसे का शिकार होकर बुरी तरह झुलस गई थी। परिजन उसका इलाज नागपुर मेडिकल कॉलेज में करा रहे थे, वहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मूलत- तहसील जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा रहने वाले अंतुलाल कोसमे इलाके में स्थित विद्या नगर में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते हुए रहे थे यहीं झुग्गी बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था। उसके परिवार में पत्नि सहित 3 साल की बेटी काजल थी। बीती 18 अप्रैल को काजल माचिस से खेल रही थी। खेलते समय अचानक माचिस की तीली जल गई और पास पड़ी पन्नी ने आग पकड़ ली। आग के चपेट में आकर काजल गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे वहॉ उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजन काजल को इलाज के लिये महाराष्ट लेकर चले गए और नागपुर मेडिकल कॉलेज में काजल में उसका इलाज करा रहे थे। बीते दिनों इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई। महाराष्ट पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए मर्ग डायरी बागसेवनिया पुलिस को भेजी है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव