तीन लोग गंभीर रूप से घायल ,खाई में गिरा अनियंत्रित ट्रक
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमंत खोल घाटी के नीचे चाटा गांव में बीती रात एक बजे सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यहां घाट के नीचे एमपी से मटर लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मौके पर कुकदूर थाना की पुलिस पहुंची।
मिली जानकारी अनुसार, यह वाहन मध्य प्रदेश की तरफ से छत्तीसगढ़ तरफ आ रहा था। रात में घाट पर मोड़ होने के कारण चालक नहीं समझ सका और सीधे ट्रक खाई में जा गिरा। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत है। इस कारण पुलिस को भी देरी से सूचना मिली। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव