प्याज चोरी करने आए चोरों ने खेत मालिक को पीटा
शाजापुर जिले के तिंगजपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक खेत से प्याज की चोरी करने आए चोरों और किसान के बीच मारपीट हुई, जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी लगते ही कुछ ग्रामीण मौका पर पहुंचे और चोरों को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।दरअसल, इस समय प्याज की फसल काफी महंगी बताई जा रही है।ऐसे में अब चोरों ने गहने-जेवरात को छोड़कर प्याज चोरी करना शुरू कर दिया है।ऐसा ही मामला शाजापुर जिले के तिंगजपुर से सामने आया है।बताया जा रहा है कि तिंगजपुर निवासी संजय प्रजापत की प्याज की फसल चुराने के लिए दो चोर उनके खेत पर पहुंचे थे।संजय प्रजापत ने चोरों को देख लिया और फिर पकड़ने का प्रयास किया।लेकिन, चोरों ने संजय के ऊपर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक चोर को पकड़ लिया।ग्रामीणों की सूचना पर कुछ देर बात सलसलाई थाना पुलिस मौका पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर थाना ले लाई।पूछताछ में आरोपी चोर ने बताया कि वह अपने साथी के साथ प्याज चोरी करने के लिए खेत पर गया था।संजय ने उन्हें देख लिया तो मजबूरी में हमें उस पर हमला करना पड़ा।पुलिस आरोपी से उसके साथी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव