हमीदिया कैंपस से चोरो ने उड़ाई डॉक्टर की बाइक
भोपाल। कोहेफिजा थाना इलाके में स्थित हमीदिया अस्पताल कैंपस से बैखौफ चोर डॉक्टर की बाइक लेकर चंपत हो गए। पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय चंद्रकेश यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मूल रुप से गोरखपुर यूपी के रहने वाले हैं। फिलहाल वह ईदगाह हिल्स में रहते हैं, और हमीदिया अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग में डॅक्टर हैं। वह अपनी बाइक कमला नेहरू अस्पताल के सामने पार्क कर ड्यूटी पर चले गए। दोपहर के समय जब वह वापस आये तो देखा की उनकी बाइक गायब हो चुकी थी। इसके साथ ही वाहन चोर रात के अंधेरे में बजरिया थाना इलाके के शंकराचार्य नगर में रहने वाले सीताराम पाल के घर के सामने से उसकी बाइक उड़ा कर ले गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जॉच के बाद अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव