छात्रो के कमरे में दबे पॉव घुसे चोरो ने उड़ाये कीमती मोबाइल
भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में किराये से रहने वाले कालेज छात्रों के कमरे में दबे पॉव घुसे अज्ञात बदमाशे ने हजारों रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय आमिर सोहेल ने शिकायत करते हुए बताया की वह मूल रुप से जिला मऊ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यहां वो अपने दोस्तों के साथ सुपर शादी हाल के पास बाग दिलकुशा में किराए से रहते हुए एम. फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। उसके साथ रहने वाला एक दोस्त निजी अस्पताल में नौकरी करता है, जो रोजाना सुबह करीब 7 बजे घर से चला जाता है। अपने काम पर जाते समय वह बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा देता है। गुरुवार सुबह भी रोजाना की तरह उसका दोस्त बाहर से दरवाजे की कड़ी लगाकर अपने काम पर चला गया था, इस दौरान दो साथी कमरे में सो रहे थे। आमिर ने बताया कि उनका एक अन्य दोस्त अरविंद इलाहाबाद का रहने वाला है, वह भी भोपाल से डी. फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। सुबह करीब नौ बजे अरविंद उनके कमरे पर आया और बाहर लगी कुंडी खोलकर अंदर आकर दोनों दोस्तों को जगाया। नींद खुलने पर आमिर और उसके साथी ने देखा तो कमरे में चार्जिंग पर लगे उनके 2 आईफोन और बिस्तर पर रखा एक अन्य मोबाइल गायब था। आसपास के लोगो से पूछताछ और काफी खोजबीन के बाद भी जब गायब मोबाइल फोनो का कुछ नपता नहीं चला तब आमिर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पीड़ित छात्रों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला कायम कर आगे की जांच कर रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव