जून में बैंकों में रहेगा 10 दिन का अवकाश
नई दिल्ली । बैंकों में जून में कई दिन छुट्टियां रहने वाली हैं। यहां बैंकों में छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी जा रही है, जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो। हर हफ्ते के रविवार को और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। अगले महीने यानी जून में बैंकों में कुल 10 दिन छुट्टी रहने वाली है। इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक- 2 जून को रविवार, 8 जून को दूसरे शनिवार, 9 जून को रविवार को देश भर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 15 जून को राजा संक्रांति के चलते भुवनेश्वर और आइजॉल जोन में बैंक बंद रहेंगे। 16 जून को रविवार के बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, 17 जून को बकरीद के चलते बैंक बंद रहेंगे। 18 जून को जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे। 22 जून को चौथे शनिवार के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा। 23 जून को रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा और 30 जून को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। आप बैंक बंद के दौरान बैंक से जुड़े हुए कई सारे काम आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए भी कर सकते हैं। बैंक बंद रहने के दौरान सभी ऑनलाइन सुविधाएं चालू रहने वाली हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव