भाजपा के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं - महबूबा
श्रीनगर। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ किसी तरह के गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी के बिना सरकार गठन संभव नहीं होगा। मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी केवल सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘1947 से ही ये लोग ऐसा करते आ रहे हैं। इसके अलावा इनका कोई और उद्देश्य नहीं है। ये लोग सिर्फ सरकार बनाने के लिए, मंत्री पद के लिए गठबंधन करते हैं।’’
पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी एक एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी के बिना सरकार गठन संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने (2002 में) सिर्फ 16 विधायकों के साथ सरकार बनाई थी। अल्लाह ने चाहा तो इस बार भी पीडीपी के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी।’’ हालांकि, मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी का ध्यान अपने एजेंडे को लागू करने पर अधिक है और सरकार गठन पर कम। महबूबा ने 2015 में भाजपा के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी। हालांकि उन्होंने इस बार चुनाव के बाद भाजपा से गठजोड़ की संभावना खारिज कर दी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव