34 जिलों में ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनपुम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर 34 जिलों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि ईवीएम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों तथा संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन मशीनों को विधानसभा क्षेत्र वार अलॉट कर दिया गया है। ईवीएम को विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है।
इन जिलों में हुई प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया
लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, राजगढ़ एवं निवाड़ी जिले में 21 मार्च को ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया।
18 जिलों में 22 मार्च को होगा प्रथम रेंडमाइजेशन
इंदौर, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगौन, बड़वानी, धार, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, पन्ना, गुना एवं शहडोल जिले में 22 मार्च को प्रथम चरण के ईवीएम रैंडमाइजेशन किया जायेगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव