समिति में पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा
पटना । जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपनी राजनीतिक सलाहकार समिति की एकदिवसीय बैठक पटना पार्टी कार्यालय में आयोजित की। बैठक में प्रदेश भर से करीब 314 सदस्य शामिल हुए, जो राज्य के विभिन्न जिलों से पटना पहुंचे थे।
बैठक में जदयू के कई वरिष्ठ और प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिसमें मंत्री श्रवण कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और राज्यसभा सांसद संजय झा शामिल थे। सभी नेताओं ने बैठक के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की और आगामी लक्ष्यों को लेकर कार्ययोजना तय की।
बैठक में नेताओं ने कांग्रेस और खास कर राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। जेडीयू नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का बिहार आना और यहां की राजनीति में हस्तक्षेप करना बेअसर है, क्योंकि बिहार की जनता नीतीश कुमार के काम को जानती और समझती है। नेताओं ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और एनडीए के प्रति जनता का विश्वास अटूट है। जेडीयू नेताओं ने कहा कि 2025 के चुनाव में एनडीए का लक्ष्य ‘नीतीश 225’ है, यानी 225 से अधिक सीटें जीतना।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव