मप्र की धरती उगलेगी सोना!
केंद्र सरकार ने सोने के खनन की दी अनुमति
भोपाल । मध्य प्रदेश की धरती सोना उगलेगी! केंद्र सरकार ने एमपी में सोने के लिए खनन की दी अनुमति दे दी है। सिंगरौली जिले में सोने का ब्लॉक मिला है। 22 साल की पड़ताल के बाद यह ब्लॉक मिला है।
जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली के चितरंगी में 140 हेक्टेयर में सोने का खनन होगी। केंद्र सरकार की अनुमति के बाद राज्य सरकार ने भी हरियाणा की कंपनी को ब्लॉक आवंटित किया है। 22 साल से सोने के भंडार की तलाश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि 1 टन पत्थर से एक ग्राम सोना निकालने का अनुमान है। वहीं सोने की खनन से एमपी सरकार को भी 6 हजार करोड़ का राजस्व मिलेगा। गौरतलब है कि सिंगरौली जिले को मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी भी कहा जाता है। यहां भारत का सबसे बड़ा थर्मल पावर स्टेशन है। इस पावर स्टेशन की क्षमता 4,760 मेगावाट बिजली उत्पादन की है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव