राजधानी में आयोजित हुआ बकरों का पहला फैशन शो
27 लाख रुपए में खरीदा भोपाल के किंग को
भोपाल । राजधानी में देश का बकरों का पहला फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें हट्टे-कट्टे बकरे रैंप वाक करते हुए अपना जलवा बिखेरते दिखाई दिए। देशभर में 17 जून को मनाए जाने वाले ईदुज्जुहा पर्व को लेकर शहर में कुर्बानी के मवेशियों का बाजार गर्म हो गया है। इसी सिलसिले में लांबाखेड़ा के ड्रीम गार्डन में आयोजित बकरों के फैशन शो में किंग नाम का बकरा सबके आकर्षण का केंद्र रहा। यह बकरा 177 किलो का था, जिसे मुंबई के एक कारोबारी ने 27 लाख रुपये में खरीदा है। इब्राहिम गोट फार्म के मालिक सोहेल अहमद ने बताया कि किंग को बढ़िया खुराक देते हुए पाला गया है। सोहेल अहमद ने बताया कि बकरों का यह किंग काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर और खजूर जैसे ड्राय फ्रूट्स खाता है। गर्मी से बचाने के लिए इसके चारों तरफ कूलर लगाए जाते हैं। इसे संक्रमण से बचाने के लिए टानिक से नहलाया जाता है और इसका वेक्सिनेशन भी करवाया गया है। किंग में इतनी ताकत है कि अगर गुस्सा हो जाए तो चार लोग बड़ी मुश्किल से उसको संभाल पाते हैं। इसकी कद-काठी का कोई सानी नहीं। यही वजह है कि मुंबई में रहने वाले कारोबारी ओवेज कागजी ने जैसे ही इसे देखा तो उन्होंने तुरंत ऊंची बोली लगाते हुए इसे खरीद लिया। उन्होंने 27 लाख रुपये में इसे खरीदा है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव