जर्जर हो चुके भवन को निगम ने ढहाया
बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड के पास जर्जर हो चुके अपने तीन भवनों को आज नगर निगम ने ढहा दिया। तीनों बिल्डिंग की हालत जर्जर हो चुकी थी, जिससे जन हानि की पूरी संभावना थी। जर्जर भवन और जनहानि की संभवना को देखते हुए निगम कमिश्नर अमित कुमार ने अतिक्रमण विभाग और भवन शाखा को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम ने तीनों भवनों को जमींदोज कर दिया। उक्त बिल्डिंग के आस-पास अवैध रूप से कबाड़ी समेत अन्य प्रकार के व्यापार भी संचालित किया जा रहा था, जिसे कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने हटाया। पुराना बस स्टैंड के पास निगम की जमीन पर ही तीन अपूर्ण दुकानें थी,काफी सालों से आधे अधूरे निर्माण के बीच जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच चुकी थी। इन दुकानों के गिरने का डर था,जिससे जन हानि की संभावना थी। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने भवन शाखा को तीनों दुकानों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। भवन शाखा की रिपोर्ट के बाद निगम कमिश्नर ने इन तीनों जर्जन दुकानों को तोडऩे के निर्देश दिए जिसके बाद आज निगम की टीम ने इन अपूर्ण दुकानों ढहा दिया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव