आतंकी फरहतुल्लाह गोरी का भारत के खिलाफ जंग का ऐलान
नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने 2002 में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड फरहतुल्लाह गोरी का एक वीडियो रिलीज किया है। इसमें आतंकी भारत के खिलाफ जंग की घोषणा कर रहा है। गोरी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा है। हालांकि आईएसआई ने जो वीडियो किस प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
खुफिया मामलों के विशेषज्ञों के मुताबिक, गोरी के वीडियो के जरिए आईएसआई भारत में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सांप्रदायिक एकता को नुकसान पहुंचाना है। खुफिया अधिकारियों के मुताबिक गोरी के सामने आने के बाद अब पाकिस्तान यह दावा कर सकता है कि आतंकी एक भगोड़ा भारतीय है जो पाकिस्तान में मौजूद नहीं है। पिछले साल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया था कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट के जिस टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, वो फरहतुल्लाह गोरी ही चला रहा था। वो इसमें आईएस के आतंकी भर्ती करने का काम करता था।
मुस्लिम युवकों का ब्रेनवॉश करता है फरहतुल्लाह
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, गोरी और उसकी टीम न केवल आईएसआई के नाम पर युवाओं का ब्रेनवॉश करती है, बल्कि उन्हें लुभाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा के सोशल मीडिया पेज भी बनाती है। एक एंटी-टेरर पुलिसकर्मी ने मीडिया को बताया कि गोरी एक आतंकी फाइनेंसर के रूप में भी काम करता है और भारत में मुस्लिम युवाओं को देश के खिलाफ विद्रोह करने के लिए भडक़ाता है। इसके लिए वो फेसबुक, टेलीग्राम और यूट्यूब अकाउंट्स के एक नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। दरअसल, आतंकी फरहतुल्लाह गोरी कई सालों से गायब चल रहा था। साल 2019 में टेलीग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर उसके कुछ वीडियो और मैसेज सामने आए। इसमें वो युवकों का ब्रेनवॉश करने के लिए मैसेज शेयर कर रहा था। इनमें वो अबू सूफियान और सरदार नाम से जाना जाता है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव