सीधी में पहली बार 48.2 डिग्री पहुचा तापमान
भोपाल। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गुरुवार को इस सीजन में पहली बार सीधी का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। यहां पारा रिकॉर्ड 48.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं प्रदेश के 13 जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। इधर सीधी के बाद खजुराहो में 47 डिग्री और निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालाकिं दोपहर बाद पृथ्वीपुर में तेज गर्मी के बीच बारिश भी हुई। बतादें कि लगातार 3 दिन तक पृथ्वीपुर का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया था। बारिश से यहां के लोगों को कुछ राहत मिली है। प्रदेश में नौतपा के छठे दिन भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा, वहीं राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के बड़े शहरों में कुछ राहत मिली है। गुरुवार को भोपाल का तापमान 42.4 डिग्री, इंदौर में 39.6 डिग्री, ग्वालियर में 45.1 डिग्री, जबलपुर में 43.5 डिग्री और उज्जैन में पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि पिछले दिनों से एक दो डिग्री कम है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव