उपचुनाव में फिर हारी सुनक की पार्टी
ब्रिटेन । ब्रिटेन में भारतवंशी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सरकारी नीतियों के विरोध और भ्रष्टाचार के मामलों के चलते कंजर्वेटिव पार्टी उपचुनावों में लगातार हार की परंपरा तोड़ नहीं पा रही है। हार के चलते कंजर्वेटिव पार्टी में नेतृत्व बदलने की मांग शुरू हो गई है। पार्टी के 100 सांसदों ने चुनाव से पहले इस्तीफा देने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सांसदों को लगता है कि आगामी चुनावों में वे अपनी सीट खो देंगे। साथ ही, इनमें से कई सांसदों ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला लिया है। उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में अपने लिए नौकरियां तलाशना शुरू कर दिया है। इसी महीने हाउस ऑफ कॉमन्स की जस्टिस कमेटी के प्रमुख सर बॉब नेइल और पूर्व चांसलर क्वासी क्वार्तेंग और डिप्टी प्रमुख निक्की एइकेन ने घोषणा की है कि वे संसद छोड़ रहे हैं और इस साल होने वाले चुनाव नहीं लड़ेंगे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव