आवारा मवेशियों को गौठान की बजाय प्लांट परिसर में छोड़ दिया खुला
कोरबा कोरबा जिले की नगर पंचायत छुरी कला में आवारा मवेशियों को गौठान की बजाय वंदना प्लांट परिसर में रखा जा रहा है। यहां पानी और चारे की भी व्यवस्था नहीं है। इसके कारण मवेशी बीमार पड़ रहे हैं। पार्षद हीरालाल यादव ने सीएमओ को पत्र लिखकर उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
नगर पंचायत में पहले से गौठान बना हुआ है, लेकिन 300 से अधिक आवारा मवेशियों को प्लांट परिसर में रखा है। प्लांट बंद होने के बाद यहां गंदा पानी भरा रहता है। यहां का पानी पीकर मवेशी बीमार पड़ रहे हैं। यही नहीं, चारे की व्यवस्था नहीं है। पार्षद ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि मवेशियों की रखवाली के लिए स्वच्छ भारत मिशन के कमांडो को लगाया है। गौठान में पहले चौकीदार नियुक्त था। उनसे काम करने की बजाय स्वच्छ भारत मिशन के लोगों से काम कराया जा रहा है। पहले जिस तरह मवेशियों को रखने की व्यवस्था की गई थी। वैसी अब नहीं हो पा रही है। मवेशी बारिश में भी खुले में रह रहे हैं। इसकी जांच भी होनी चाहिए। प्लांट परिसर में बड़े-बड़े गड्ढे भी हैं, जिसमें मवेशी गिरकर घायल हो चुके हैं। उनके इलाज की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव