मप्र में फिर आंधी-बारिश
भोपाल । मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। शुक्रवार को कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। मंदसौर, छिंदवाड़ा, रतलाम, झाबुआ, धार, आगर मालवा और राजगढ़ में बारिश हुई। राजगढ़ के खिलचीपुर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा का टेंट उड़ गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में भोपाल, शाजापुर, बड़वानी, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह भी बारिश-आंधी का दौर रहेगा।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से पिछले 6 दिन से अलग-अलग क्षेत्र में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 26 और 27 अप्रैल के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। शुक्रवार को उत्तर और पश्चिमी हिस्से के ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा और सागर में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव