पत्थर की खदान धंसी, जेसीबी चालक दबा, तलाश जारी
चित्रकूट । यूपी के चित्रकूट में भरतपुर घोड़ा पहाड़ में में पत्थर के खदान का मलवा धंसने से जेसीबी चालक दब गया है। उसकी खोजबीन जारी है। भरतपुर के गोंडा पहाड़ में पत्थर की खदान का मलबा धंसने से जेसीबी चालक की दब गया। वह बोल्डर ट्रक में भर रहा था। तभी यह हादसा हुआ। अभी चालक को निकाला नहीं जा सका है। राहत कार्य जारी है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह पहुंचे हैं। खदान में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है।
यह खदान भाजपा कार्यसमिति सदस्य आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू की बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के एरिया को सीज कर राहत कार्य शुरू कर दिया है। जिस खदान में यह हादसा हुआ वह गहरी बताई जा रही है। बताते हैं कि जनपद बांदा थाना अतर्रा के तेरा बा निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र लालाराम निषाद रविवार सुबह करीब 6 बजे डंपर में जेसीबी से बोल्डर भर रहा था। तभी अचानक खदान का मलबा धंसने लगा। यह देखकर राकेश ने जेसीबी केबिन से कूदकर भागने का प्रयास किया लेकिन वह दब गया। अभी उसको खोजा नहीं जा सका है। इस संबंध में कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि थाना भरतकूप मे गोंड़ा खदान मालिक बब्बू त्रिपाठी की खदान में ठेकेदार अवधेश त्रिपाठी द्वारा खनन कार्य कराया जा रहा था। तभी खदान में जेसीबी चालक राकेश कुमार टीला ढहने से दब गया है। पोकलैंड मशीन से चालक को ढूंढने का रेस्क्यू जारी है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव