छोटे कारोबारियों से धोखा? RBI की नजर में आया बड़ा बैंक, डेरिवेटिव्स बिक्री में हेरफेर का आरोप
डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स बिक्री में मिली गड़बड़ी के चलते एक बड़ा विदेशी बैंक भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की रडार पर आ गया है. बैंक पर आरोप है कि उसने उसने छोटे और मझोले कारोबारियों (SMEs) को ऐसे जटिल डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स बेचे, जिनमें भारी नुकसान का जोखिम था, लेकिन ग्राहकों को इसकी पूरी जानकारी नहीं दी गई. इसके अलावा बैंक के रिस्क कंट्रोल्स में भी खामियां पाई गई हैं.
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, जो भारत में 165 साल से ज्यादा समय से कारोबार कर रहा है, RBI को इसके कुछ डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट्स, खासकर टारगेट रिडेम्पशन फॉरवर्ड्स की बिक्री में गड़बड़ी मिली है. ये प्रोडक्ट्स छोटे कारोबारियों के लिए नहीं बने थे, क्योंकि इनमें बड़े नुकसान का खतरा होता है. सूत्रों के मुताबिक, बैंक ने इन प्रोडक्ट्स को बेचते वक्त जोखिम की पूरी जानकारी नहीं दी, जिससे कारोबारी मुश्किल में पड़ सकते हैं. इतना ही नहीं, RBI ने बैंक के रिजर्व मैनेजमेंट और पिछले वित्तीय वर्षों में फॉरवर्ड रेट एग्रीमेंट ट्रेड्स के अकाउंटिंग में भी खामियां पकड़ी हैं.
बैंक ने दी ये सफाई
RBI की जांच अभी चल रही है, और इसका फोकस डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स और रिस्क गवर्नेंस पर है. हालांकि, अभी तक कोई औपचारिक कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक स्टैंडर्ड चार्टर्ड के मुंबई स्थित प्रवक्ता का कहना है कि RBI हर साल बैंकों की जांच करता है, लेकिन अगर कोई कमी पाई जाती है, तो उसे सामान्य प्रक्रिया के तहत ठीक किया जाता है.
165 साल पुराना है बैंक
स्टैंडर्ड चार्टर्ड भारत में सबसे पुराने विदेशी बैंकों में से एक है, जिसके 42 शहरों में 100 शाखाएं हैं. इसका मुख्य कारोबार कॉरपोरेट और इनवेस्टमेंट बैंकिंग, साथ ही वेल्थ और रिटेल बैंकिंग में है. अगर RBI को गंभीर खामियां मिलती हैं, तो स्टैंडर्ड चार्टर्ड पर जुर्माना या सख्त दिशा-निर्देश लागू हो सकते हैं. लेकिन अभी सबकी नजर इस बात पर है कि क्या बैंक इन कमियों को जल्द ठीक कर पाएगा.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव