डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 की मौत
मध्य प्रदेश के सतना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां नेशनल हाईवे पर रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में बीते रविवार की रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार मे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तत्काल एंबुलेंस की मदद से लोगों को जिला अस्पताल सतना भेजा गया है। अब घायलों की पहचान की जा रही है।बताया जा रहा है, सभी लोग एक जन्मदिन की पार्टी कर रीवा से लौट रहे थे, तब ये हादसा हुआ है। मृतकों के नाम शिब्बू तिवारी, शिवा पाण्डेय, नितिन पाण्डेय और सानू बताया जा रहा है। बता दें कि जिस शख्स का जन्मदिन था, उसका नाम कृष्ण चंद्र जोसी है। कृष्ण चंद्र जोसी फिलहाल घायल हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव