लॉस एंजिल्स ओलंपिक में खेलना चाहते हैं स्मिथ
नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का लक्ष्य लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में खेलना है। स्मिथ जानते है कि ये इतना आसान नहीं है क्योंकि उन्हें हाल के समय में टी20 में कम ही अवसर मिला है। । ओलंपिक में क्रिकेट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। स्मिथ को इस साल हुए टी20 विश्व कप में भी जगह नहीं मिली थी पर इस बल्लेबाज को भरोसा है कि वह चयनकर्ताओं का भरोसा हासिल करने में सफल रहेंगे। इसी के तहत ही स्मिथ ने बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स के साथ भी तीन साल का नया करार किया है, जिससे वह कम से कम 2026-27 तक टी20 प्रारुप वाले टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। स्मिथ जानते हैं कि ओलंपिक में खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्हें टी20आई राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान फिर से हासिल करना होगा।
स्मिथ ने कहा, मैं चार साल बाद भी टी20 क्रिकेट खेल सकता हूं। यह एक ऐसा प्रारूप है जिसमें मैं अपने को शायद दूसरों की तुलना में बहुत लंबे समय तक खेलते हुए देख सकता हूं, विशेष तौर पर दुनिया भर में फ्रेंचाइजी टीमों के साथ। मैंने यहां तीन साल के लिए अनुबंध किया है, इसलिए उसके बाद बस एक साल और मुझे खेलना है। उसके बाद ओलंपिक में भाग लेकर काफी अच्छा लगेगा।
उन्होंने कहा, अभी मेरी कोई तय योजना नहीं है। मैं इस समय बस खेल का आनंद ले रहा हूं, मैं काफी आराम से हूं और इस गर्मी का इंतजार कर रहा हूं। स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय में वापसी करेंगे। इसके बाद भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी उन्हें अवसर मिल सकता है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव