जल्द शुरु होगी हीरामंडी 2 की शूटिंग
मुंबई । बालीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली जल्द ही हीरामंडी 2 की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। साल 2024 में वेब सीरीजों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हीरामंडी को लेकर यह समाचार आ रहे हैं।
हालांकि कहा यह जा रहा है कि भंसाली इन दिनों अपनी फिल्म लव एण्ड वॉर को पूरा करने में लगे हैं, उसके बाद ही वह हीरामंडी 2 पर काम शुरू करेंगे। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसकी लोकप्रियता का आलम यह था कि यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में से एक बन गई। एक्ट्रेस संजीदा शेख ने भी इसमें अहम रोल किया था। उन्होंने ‘हीरामंडी’ के अगले पार्ट को लेकर उत्साह दिखाया है।संजीदा ने कहा कि मुझे यकीन है कि ‘हीरामंडी 2’ बड़ी और बेहतर होगी। मुझे नहीं पता कि हम शूटिंग कब शुरू करेंगे, लेकिन जब संजय लीला भंसाली सर की बात आती है, तो यह ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह हो जाता है। मैं कोई शो देखती थी, जहां कुछ कलाकार आते थे और कहते थे कि उन्हें ‘भंसालीफाइड’ कर दिया गया है और मुझे आश्चर्य होता था कि मेरी बारी कब आएगी। अब जब मैं अपनी मीटिंग के लिए जाती हूं तो मेकर्स तारीफ करते हैं कि मैं कितनी अच्छी परफॉर्मर हूं। मुझे काफी अच्छा फील होता है, क्योंकि मेरा मानना है कि मेरा काम खुद बोलना चाहिए।
बता दें जून में रिलीज हुई ‘हीरामंडी’ में संजीदा ने ‘वहीदा’ का किरदार निभाया था। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा, फरदीन खान, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन सहित कई सितारे नजर आए थे। इस फिल्म को बालीवुड सिनेमा के फैंस हाथोहाथ लिया था, इस फिल्म को बेहतरीन सफलता मिली थी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव