लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार
नई दिल्ली । दिल्ली में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से दो अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान प्रदीप सिंह के रूप में की गयी है। वह गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गिरोह से प्रेरित था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदीप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गिरोह के संपर्क में आया और उन्होंने उसे आग्नेयास्त्र उपलब्ध कराए तथा आगे के निर्देशों का इंतजार करने को कहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदीप को रोहिणी के सेक्टर-23 से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो अवैध आग्नेयास्त्र और आधा दर्जन जिंदा कारतूसों बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से प्रदीप राजस्थान में अपने रिश्तेदार के यहां गया जहां उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की। फिर वह हरियाणा चला गया और अपने दोस्तों के साथ रहने लगा। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की कहानियां पढ़कर उसने उन्हें सोशल मीडिया पर तलाश करना शुरू कर दिया। वह उनके गिरोह के सदस्यों के संपर्क में आया और उनसे कहा कि वह उनके समूह में शामिल होना चाहता है। पुलिस ने कहा कि प्रदीप से उसकी योजना के बारे में और पूछताछ की जा रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव