शाहरूख कभी थे बेरोजगार, अब दे रहे दो को रोजगार
भोपाल : कहते हैं इंसान के दिन बदलते देर नहीं लगती। शाजापुर जिले के शाहरूख पर यह बात शब्दश: लागू होती है। शुजालपुर तहसील के उगली गांव के श्री शाहरूख खान 10वीं तक पढ़े हैं। बेरोजगारी से परेशान शाहरूख मन में खुद का व्यवसाय स्थापित करने का सपना लिये जी रहे थे। लेकिन पैसों की तंगी से शाहरूख का अधूरा सपना पूरा होने के आसार नहीं दिखाई दे रहे थे। शाहरूख का नसीब पलटा और चन्द ही दिनों में कुछ ऐसा हुआ कि बेरोजगार शाहरूख उद्यमी बन गये। अब तो उन्होंने अपनी यूनिट में दो अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा दिया है।
खुद का व्यवसाय तैयार करने के लिए यहां-वहां भटक रहे शाहरूख को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शाजापुर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली। बस फिर क्या था, शाहरूख ने अपना प्रोजेक्ट तैयार कर लोकल बैंक में जमा करा दिया। चन्द ही दिनों में उसको तीन लाख रूपये का स्वरोजगार ऋण मिल गया। इस राशि से शाहरूख ने सेन्टिंग एवं मिक्सर मशीन कार्य व्यवसाय शुरू कर दिया। इससे शाहरूख को खुद को तो रोजगार मिला ही, काम बढ़ने पर उसने दो अन्य जरूरतमंद लोगों को रोजगार पर रख लिया है। अब शाहरूख महीने के 15-20 हजार रूपये कमा रहे हैं। शाहरूख, जिंदगी में पूरी तरह बदलाव लाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ह्रदय से आभार मानते हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव