नर सेवा ही नारायण सेवा : मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कल जांजगीर-चाम्पा जिले के भारतीय कुष्ठ निवारण संघ सोंठी आश्रम कात्रेनगर का भ्रमण किया एवं सरस्वती शिशुमंदिर चांपा में विधाभारती मध्य क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने भारतीय कुष्ठ निवारण संघ कात्रेनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि कुछ दशक पूर्व लोग कुष्ठ को एक छूत की बीमारी समझते थे। लोग कुष्ठ रोगियों से न केवल शारीरिक दूरी अपितु एक सामाजिक दूरी बनाकर रहा करते थे। वर्तमान में यह भेदभाव कम होता जा रहा है। शासन के द्वारा इनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कुष्ठ निवारण संघ कात्रेनगर द्वारा कुष्ठ पीड़ितों की निःस्वार्थ सेवा हम सबके लिए प्रेरणा पुंज है। कुष्ठ रोगियों की सेवा नारायण सेवा के समान है।
मंत्री वर्मा भारतीय कुष्ठ निवारण संघ परिसर का भ्रमण करते हुए जरूरतमंद कुष्ठ रोगियों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया और रक्षा सूत्र बांधते हुए फल वितरित किए। कुष्ठ आश्रम सोंठी कात्रेनगर में बनाये जा रहे जीवनोपयोगी विभिन्न हस्त उत्पादों की उन्होंने सराहना की। कुष्ठ आश्रम सोंठी के सदस्यों ने आश्रम में बाउंड्रीबाल निर्माण करने की बात रखी जिस पर मंत्री टंकराम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। इसके उपरांत मंत्री वर्मा ने सरस्वती शिशु मंदिर चाम्पा में आयोजित विद्याभारती मध्य क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े, जनप्रतिनिधि एवं संस्था के प्रबंधकारिणी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव