नाले में मानव अंग मिलने से फैली सनसनी
भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना इलाके में उसे समय सनसनी फैल गई जब यहां लोगों को नाले में मानव का कटा हुआ पैर पड़ा नज़र आया। जानकारी के मुताबिक निशातपुरा इलाके में विश्वकर्मा नगर से बेरसिया मोड पर स्थित नाले के पास बच्चे खेल रहे थे। खेलते समय बच्चों को कटा हुआ पैर नजर आया। बच्चों ने इसकी सूचना बड़े लोगों को द, इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की लेकिन उसे पैर को छोड़कर कोई अन्य मानव अंग नहीं मिला। बताया जा रहा है, कि पैर का हिस्सा घूटने के नीचे का है, वही पंजे के ऊपर का हिस्सा जानवरो ने खा लिया है। पुलिस ने मानव अंग को जांच के लिए फॉरेंसिक डिपार्टमेंट भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार बरामद पैर किसी महिला का हो सकता है, क्योंकि उसमें पायल पहनने के बाद होने वाले निशान नजर आ रहे हैं। इस बात की आशंका भी है, कि किसी की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके अंगों को काटकर अलग-अलग फेंका गया होगा फिलहाल पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव