नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से चार सप्ताह में जवाब मांगा
भोपाल । मप्र में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार के निर्वाचन को चुनौती देने की याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट एडवोकेट निमेष पाठक ने बताया कि हाई कोर्ट ने शुक्रवार को केस की सुनवाई करते हुए चार सप्ताह में जवाब मांगा है। भाजपा प्रत्याशी सरदार सिंह मेढ़ा ने उमंग सिंघार के खिलाफ याचिका लगाई है। सिंघार ने उन्हें 22 हजार 119 वोट से चुनाव हराया है। याचिका में जानकारी छुपाने और चुनाव जीतने के लिए करप्ट प्रैक्टिस करने को आधार बनाया है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रचार वाहन से शराब जब्त हुई थी।
गाड़ी की अनुमति प्रत्याशी उमंग सिंघार के नाम पर थी। जिस गाड़ी से शराब जब्त हुई थी उसमें उनका अभिकर्ता भी था। निर्वाचन आयोग के दल ने पकडक़र केस दर्ज करवाया था। सिंघार की जीत को चुनौती देते हुए अन्य कारणों के साथ याचिका में ग्राउंड के तौर पर करप्ट प्रैक्टिस में इसे भी शामिल किया है। दूसरी ओर प्रदेश में सबसे कम अंतर से जीतने वाले शाजापुर के भाजपा विधायक अरुण भीमावत के केस में भी हाई कोर्ट ने भीमावत से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
विधायक उमंग सिंघार और अरुण भीमावत के केस में हाई कोर्ट ने ईवीएम को भी रिलीज करने के आदेश दिए हैं। लेकिन पहले सभी मशीनों का डाटा प्रिजर्व किया जाएगा। इस मामले में प्रशासन ने हाई कोर्ट के समक्ष लोकसभा चुनाव में ईवीएम की कमी होने का हवाला देते हुए याचिका लगाई थी। शासन की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईवीएम रिलीज करने के आदेश जारी किए है। प्रशासन का कहना था कि लोकसभा चुनाव में ईवीएम की कमी है। इसलिए उन्हें रिलीज कर दिया जाए।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव