छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 9 नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने विभिन्न कार्रवाइयों में नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम है।
सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार
बीजापुर जिले के बासागुड़ा में सुरक्षा बलों के सर्च अभियान के दौरान पुसबाका के जंगल से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, स्पाइक, जिलेटिन स्टिक, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर व प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शासन विरोधी पर्चे व बैनर बरामद किए गए।
एक लाख का इनामी नक्सली भी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में एक लाख का इनामी नक्सली राजू ओयाम उसूर शामिल है। उसूर और सीतापुर के मध्य सड़क काटने व शासन विरोधी पर्चें, बैनर लगाने की घटना में शामिल तीन नक्सलियों को टेकमेटला से गिरफ्तार किया गया।
तर्रेम थाने व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने पेद्दागेलुर से एक मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। वह आठ फरवरी 2023 को न्यू तर्रेम बड़ा कैंप के पास पुलिस पार्टी पर फायरिंग में शामिल था।
कांकेर में बीएसएफ कैंप से तीन सौ मीटर दूर मिला जवान का शव
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात बीएसएफ के जवान का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। शव के पास से ही सर्विस राइफल भी बरामद की गई। मामला हत्या या आत्महत्या का है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने नक्सली घटना से किया इनकार
पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा कैंप से करीब 300 मीटर दूर बीएसएफ की 94वीं बटालियन में पदस्थ जवान मदन कुमार का शव पाया गया। वह अपने साथी के साथ सर्चिंग पर निकला था। अपने साथी को पेट खराब होने की बात कहकर जंगल की ओर गया था। पुलिस ने नक्सली घटना से इनकार कर दिया है। एएसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि जवान ने अपने साथी मदन के गायब होने की सूचना कमांडर को दी। फारेंसिक टीम से मामले की जांच कराई जा रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव