संभल हिंसा के बाद अमेठी में धारा 144 लागू
अमेठी । यूपी के संभल में मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पांच की मौत के बाद अब अमेठी में भी पुलिस हाई अलर्ट है। यहां पुलिस मुस्लिम बाहुल इलाके में ड्रोन के साथ सीसीटीवी कैमरों से नजर रख रही है। अमेठी में सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती है। पूरे जिले में धारा 144 लागू की गई है। अब यह धारा 189 हो गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा हर आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि अगर कहीं भी किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति देखने को मिले, तो फौरन कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान टीम पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद हालात बिगड़ गए। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे युवकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।
यूपी सरकार ने जारी किए उपद्रवियों के पोस्टर
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को संभल हिंसा में संलिप्त उपद्रवियों के पोस्टर भी जारी कर दिए हैं, जिन्होंने हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया था। शासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि उपद्रव में शामिल लोगों से सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान की भरपाई की जाएगी। किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव