शहडोल में हीट वेव से हुई दूसरी मौत
शहडोल जिले में भी अब हीट वेव का असर दिखना शुरू हो गया है। पिछले 48 घंटे के भीतर हीट वेव से दूसरी मौत का मामला सामने आया है। एक दिन पहले एक जून को जहां एक युवती की मौत हो गई थी। वहीं, दो जून को एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत की जानकारी सामने आई हैँ।जानकारी के अनुसार गोहपारु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलसऊ निवासी रम्मू यादव पिता मातादीन यादव, 65 वर्ष, करीब दो दशक से ग्राम सरसी स्थित मतहा माता मंदिर में पुजारी के रूप मे सेवाएं दे रहा था। गत दो जून को उसकी तबियत अचानक खराब लगने पर वह अपने गांव पलसऊ चला गया। परिजनों के अनुसार पुजारी ने घर आकर बताया कि उसके पेट में काफी दर्द हो रहा है। इसके बाद वह पानी पीकर सो गया। काफी देर बाद भी जब वह नहीं उठा तो परिजन उसे उठाने गए। इस बीच उसके प्राण निकल चुके थे। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूर्ण कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। इन दिनोंं देश भर मे गर्मी कहर ढा रही है। प्रशासन ने हीट वेव को देखते हुए एडवायजरी जारी की है और लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव