एसबीआई के शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल
मुंबई । भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देश के प्रमुख बैंक में शामिल है। यह देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इसके ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ से ज्यादा है। एसबीआई एफउी समेत निवेश से जुड़ी कई स्कीम चलाता है। बैंक एफडी पर अधिकतम 7.60 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं सेविंग्स अकाउंट पर 3 फीसदी तक का सालाना ब्याज मिलता है। अगर एसबीआई के शेयर की बात करें तो इसने एक साल में बैंक की सभी स्कीम के मुकाबले कहीं ज्यादा रिटर्न दिया है। एसबीआई की स्कीम में जहां सालाना अधिकतम 7.60 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है, वहीं इसके शेयर ने पिछले 1 साल में 42.44 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक साल पहले एसबीआई के एक शेयर की कीमत 573.45 रुपये थी। आज इसकी कीमत 42.44 फीसदी बढ़कर 816.85 रुपये हो गई है। शेयर से मिलने वाले रिटर्न का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर आप एसबीआई के शेयर में एक साल पहले 1 लाख रुपये निवेश करते तो आज यह रकम बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो जाती। वहीं एफडी में अधिकतम 7.60 फीसदी रिटर्न के साथ यह रकम करीब 1.07 लाख रुपये ही रहती। ऐसे में आपको शेयर में 1 लाख रुपये निवेश करने पर एफडी में 1 लाख रुपये निवेश करने के मुकाबले 35 हजार रुपये का ज्यादा फायदा होता।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव