Sanju Samson का टेस्ट करियर संकट में: दलीप ट्रॉफी में दिखाया शर्मनाक प्रदर्शन
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी अच्छी नहीं रही। दलीप ट्रॉफी में भारत ए के खिलाफ भारत-डी के लिए खेलते हुए वह सिर्फ पांच रन ही बना पाए। घरेलू क्रिकेट में भी उनका लक उनके साथ नहीं दिखा।
इंडिया-ए पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी इंडिया-डी की पारी लड़खड़ा गई। दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज यश दुबे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे सैमसन से काफी उम्मीदे थीं। उन्होंने तेज गेंदबाज आकिब खान की शॉर्ट गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला कर अपने इरादे जाहिर किए।
पुल शॉट पर हुए आउट
हालांकि, 6 गेंद का सामना करने के बाद ही वह आकिब खान का ही शिकार बने। आकिब की गेंद पर संजू सैमसन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्लेबाज पर सही से आई नहीं और मिड-ऑन पर प्रसिद्ध कृष्णा ने आसान सा कैच लपका।
भरत की जगह प्लेइंग इलेवन में हुए शामिल
सैमसन को पहले दलीप ट्रॉफी की चार टीमों में से किसी में भी नहीं चुना गया था, लेकिन कमर की चोट के कारण ईशान किशन के पहले दौर से बाहर होने के बाद केरल के इस क्रिकेटर को इंडिया डी टीम में शामिल किया गया। हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली और केएस भरत को प्राथमिकता दी गई थी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव